रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार आर्गन ट्रांसप्लांट समेत 25 तरह के इलाज अब डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (आयुष्मान योजना) के तहत करने की तैयारी कर रही है. आयुष्मान या किसी भी अन्य सरकारी स्कीम में अभी इसके लिए कोई पैकेज नहीं है. ऐसे मरीजों को अब तक डाक्टर के एस्टीमेट पर मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत मदद उपलब्ध कराई जाती थी. स्वास्थ्य विभाग ने आर्गन और कैडेबर ट्रांसप्लांट के पैकेज के साथ प्रस्ताव केंद्र सरकार की नेशनल हेल्थ एजेंसी को भेज दिया है. इस प्रस्ताव में एमआरआई और सीटी स्कैन का खर्च भी शामिल है.












