भिलाई। ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित हुए कामनवेल्थ गेम्स-2022 में भारत के लिए रजत जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने अपने रोमांचक सफर को संडे कैम्पस के साथ साझा किया. उन्होंने बताया कि इस जीत के पीछे माता-पिता सहित सभी गुरुजनों का आग्रह, प्रेरणा और परिश्रम है. आज इन्हीं सब की बदौलत वे भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. आकर्षी की वर्ल्ड रैंकिंग – 57 है. उन्होंने अब तक 52 गोल्ड मेडल, 23 सिल्वर मेडल और 18 ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है. वे हमेशा घर का भोजन करती हैं.












