दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में भारत एक सबल एवं सुदृढ़ प्रजातांत्रिक देश बन चुका है। अनेक प्राकृतिक आपदाओं एवं वैश्विक महामारी के काल में भारत तुलनात्मक रूप से विश्व के अन्य देशों की तुलना में बेहतर साबित हुआ है।












