भिलाई। कला के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय संस्था आर्टकॉम की मुहिम रंग ला रही है। संस्था द्वारा हर आंगन एक पेड़ अभियान के तहत अब तक 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। बीते रविवार को इसी अभियान के तहत कोहका जेवरा सिरसा एवं व्यंकटेश्वर टाकीज के पास पौधे रोपे गए। आर्टकॉम का उद्देश्य पटरी पार की भिलाई को भी टाउनशिप जैसा हरा-भरा बनाना है। संस्था द्वारा इसके साथ ही हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा अभियान में भी अपना योगदान दिया जा रहा है।












