भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वैशालीनगर में नगर पालिक निगम एवं जनभागीदारी समिति के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया. इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल से महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृष्ण कुंज विकसित करने की मांग की गई। प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय परिसर को हरा भरा करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा होगी।












