भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में शिक्षा विभाग एवं जातिगत भेदभाव निवारण समिति के तत्वाधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत ‘एक देश, एक भाव, एक पहचान हमारी’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका डाॅ शैलजा पवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीयता की भावना का विकास कर उन्हें एक सूत्र में बाँधने का कार्य कर सकते हैं।












