दुर्ग। शासकीय डाॅ.वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की दो छात्राओं ने आनंद गुजरात की मेजबानी में आयोजित छात्र-विनिमय कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रा प्रेरणा शर्मा एवं नीलम परिहार ने बीआईटी दुर्ग की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के 50 छात्र-छात्राओं के दल के साथ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुये बताया कि इस स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम के माध्यम से देश का युवा वर्ग पड़ोसी राज्य की संस्कृति, खानपान, भौगोलिक एवं अन्य विशेषताओं को समझ पायेगा।












