भिलाई। एमजे कालेज में आज विभिन्न संकायों में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अनुकूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमारी रिया बहन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने अन्दर की सुन्दरता को निखारने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमें लोगों की आतंरिक सुन्दरता ही ज्यादा प्रभावित करती है इसलिए यदि हम दूसरों को प्रभावित करना चाहते हैं तो हमें भीतर से सुन्दर होना पड़ेगा।












