भिलाई। एमजे कालेज द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत एक से छह अगस्त तक स्वाधीनता से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के चौथे दिवस जहां ‘देशभक्त’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं पांचवे दिन सन 1857 से लेकर सन 1947 के बीच की प्रमुख घटनाओं पर क्विज का आयोजन किया गया। गुरुवार को उच्चतर माध्यमिक शाला खपरी में भी ‘सेल्फी विथ तिरंगा’ अभियान का भी शुभारंभ किया गया।












