भिलाई। एमजे कॉलेज में यूजी कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले बच्चों को ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के चौथे दिन जीवन में कम्प्यूटर स्किल्स की महत्ता तथा करियर और लाइफ में अंग्रेजी भाषा की भूमिका पर जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस सप्ताह व्यापी ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अलग अलग क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।












