भिलाई। एमजे कॉलेज में यूजी कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले बच्चों को ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के तीसरे दिन सेल्फ ग्रूमिंग टिप्स मिले। आईएनआईएफडी की सोनिया श्रीवास्तव एवं ब्लासम्स यूनिसेक्स सलून की निदेशक आदर्श कौरा ने विद्यार्थियों का अलग-अलग विषयों में मार्गदर्शन किया। ग्रूमिंग एवं ड्रेसिंग सेन्स की जानकारी देने के साथ ही इन क्षेत्रों में करियर बनाने के विकल्पों की भी जानकारी दी गई।












