भिलाई-3। डाॅ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 की राष्ट्रीय सेवा योजना की बालिका इकाई द्वारा 3 से 10 अगस्त तक हस्तनिर्मित ईको फेण्डली राखियां बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। समापन समारोह में स्मिता बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ रीना मजुमदार ने की। इस अवसर पर इकोफ्रेंडली राखियों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।












