दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह आजादी हमें कठिन संघर्षी एवं शहीदों की कुर्बानियों से प्राप्त हुई है। तिरंगा देश भक्ति का प्रतीक है वह आन-बान-शान का प्रतीक है। हमें इस का सम्मान करना चाहिए, इस तिरंगे की रक्षा करनी चाहिए।












