राजनांदगांव। कान्फ्यूलेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एन.एस.एस.) एवं बेस्ट प्रैक्टिस सेल द्वारा छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली महोत्सव का आयोजन किया गयाl हरेली गीतों पर बच्चों संग शिक्षक भी झूमे, गेडी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ नृत्य में सबने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ी क्वीन-छत्तीसगढ़ी प्रिंस के साथ ही फुगड़ी और हरिहर द्वार सजाओ प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।












