भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा तुलसी जयंती के अवसर पर ई प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑनलाइन आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 281 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसे मेल के माध्यम से ई प्रमाण पत्र दिया गया। 281 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मिलना यह दर्शाता है हमारी संस्कृति सुरक्षित हाथों में है क्योंकि 60 से अधिक प्रतिशत पाने वाले विद्यार्थियों को ही प्रमाण दिया गया।












