दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय की प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय बाॅस्केटबाॅल एवं हैण्डबाल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। साथ ही राष्ट्रमण्डल खेलों में बैडमिन्टन की रजत विजेता आकर्षि कश्यप तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डीसी अग्रवाल, जिन्होंने केबीसी राष्ट्रीय क्विज में गौरवशाली स्थान प्राप्त किया है को भी सम्मानित किया गया।












