दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के द्वारा विज्ञान के छात्रों हेतु तट रक्षक अधिकारी एवं गैर अधिकारी पद पर रोजगार के अवसर की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विजय कुमार व जितेन्द्र कुमार जूनियर कमिश्नर एवंअधिकारी भुवनेश्वर ने विस्तार पूर्वक बताया कि किस तरह विद्यार्थी इन पदों पर चयनित हो सकते हैं। साथ ही इसमें प्राप्त होने वाली सुविधाओं के साथ इसमें अपना करियर बनाने की जानकारी दी।












