खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा” अभियान के तहत जनजागरूकता अभियान शुरू किया। छात्रों द्वारा पोस्टर बनाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील लोगों से की। पोस्टर एवं बेस्ट प्रैक्टिस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डायरेक्टर ज्योति शर्मा एवं प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच उपस्थित रहे।












