कहते हैं इंसान धरती पर सबसे ज्यादा अक्लमंद प्राणी है. पर यह पूरी तरह सच नहीं है. स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता में कई प्राणी हम इंसानों से कहीं आगे हैं. उन्हें किसी स्कूल कालेज में अखाद्य और कुखाद्य के बारे में पढ़ाया नहीं गया, उनका कोई फिटनेस ट्रेनर नहीं है, उनके पास कोई मेंटॉर भी नहीं है – फिर भी वे हमसे कम बीमार पड़ते हैं, हमसे ज्यादा फिट रहते हैं. बीमार पड़ते हैं तो कभी घास-पत्ता (जड़ी-बूटी) चबाकर तो कभी उपवास रखकर खुद को ठीक कर लेते हैं.












