थानखम्हरिया. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को 14-15 महीने रह गए हैं. 15 साल सत्ता में रहकर बेघर हुई भाजपा छटपटा रही है. भाजयुमो का एक बड़ा हुजूम इकट्ठा किया गया. राजधानी रायपुर का एक पूरा दिन बर्बाद हो गया. मुख्यमंत्री निवास के आगे भाजपा का झंडा फहरा दिया गया. तमाम तामझाम और बतोलेबाजी के बीच कांग्रेस ने गुपचुप अपना काम कर दिया. इधर भाजपाई राजधानी में डेरा डाले रहे और उधर थानखम्हरिया में उनकी स्थानीय सरकार गिर गए. ढाई साल पहले कांग्रेस बहुमत वाले इस नगर पंचायत में भाजपा की अंजना राजेश ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया था.












