भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ दवारा महिला समानता दिवस के अवसर पर महिला अधिकार एवं कानूनों पर एक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सभी प्रतिभागियों महिलाओं से जुड़े सभी कानूनों एवं महिलाओं को प्राप्त विशेष अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान रचना तिवारी ने पावर पाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से महिला कानून एवं उससे जुड़े पहलुओं की जानकारी प्रदान की।












