भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में संचालित रुंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ऑर्गन डोनेशन डे 9 अगस्त 2022 को मनाया गया। प्राचार्य डॉ तृप्ति अग्रवाल जैन ने स्वागत भाषण दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े ही रुचि से शरीर के विभिन्न अंगों पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। टॉक शो, पोस्टर प्रदर्शन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इस दिवस की महत्ता पर जागरूकता फैलाई।












