भिलाई। विश्व आदिवासी दिवस पर आज एमजे कॉलेज में विमर्श का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों के साथ ही आदिवासी छात्राओं ने भी भाग लिया। छात्राओं ने कहा कि यह आजादी के बाद से सरकारों के विशेष प्रयासों का ही नतीजा है कि आज आदिवासी छात्राएं बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर भी एक आदिवासी महिला का आरूढ़ होना संभव हो पाया है। देश की संसद में बड़ी संख्या में आदिवासी हैं। यहां तक कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में भी एक तिहाई विधायक आदिवासी हैं।












