भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य काॅलेज ऑफ एजुकेशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत को एड्स मुक्त बनाने हेतु एड्स जागरूकता एवं रोकथाम अभियान किया गया। उपरोक्त एड्स जागरूकता एवं रोकथाम अभियान में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चार चरण थे प्रत्येक चरण में एड्स संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया।












