भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-1 और इकाई-2 के स्वयंसेवकों द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस रैली को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव एवं उप प्राचार्य डॉ. अर्चना झा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।












