भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में ग्रंथालय विज्ञान के जनक डाॅ. एस.आर. रंगनाथन के 130 वीं जयंती के अवसर पर ग्रंथालय विभाग के द्वारा रंगनाथन जयंती समारोह का आयोजन महाविद्यालय के केन्द्रीय ग्रंथालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. एस.आर. रंगनाथन के चैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी प्राचार्य डाॅ. जे. दुर्गा. प्रसाद राॅव एवं महाविद्यालय की उप प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा का स्वागत पौधे भेट कर किया गया।












