भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेन्ट जयराज सिंह, अधीनस्थ अधिकारी श्री योगेश, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, उप प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा मंच पर आसीन थे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार पौधों से किया गया।












