भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 23 अगस्त 2022 को ’’राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं पर्यावरणीय मुद्दे’’ विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन वर्चुअल मोड पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल (उप-कुलपति गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर छ.ग) , स्निग्धा त्रिपाठी (शैक्षणिक अनुसंधान कर्मी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय उ.प्र.), डॉ रक्षा सिंह (प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातिय विश्वविद्यालय अमरकंटक म.प्र.) उपस्थित रहे।












