भिलाई। सुपेला स्थित प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान में सशस्त्र सीमा बल भिलाई के द्वारा आजादी के अमृत उत्सव का आयोजन किया गया। यह उत्सव स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में मनाया गया। सशस्त्र सीमा बल भिलाई से डीआईजी थॉमस चाको एवं कमांडेंट अशोक ठाकुर ने सीमा बल के जवानों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के बिद्यार्थियों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सेना में प्रयुक्त होने वाले हथियारों के बारे में भी जानकारी दी।












