भिलाई। संजय रूंगटा समूह के अंतर्गत आरएसआर रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजीए भिलाई (आरएसआर.आरसीईटी) को आईआईटी रुड़की द्वारा वर्चुअल लैब का नोडल सेंटर बनाया गया है। आईआईटी रुड़की के वर्चुअल लैब की सुविधाओं का छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक अब आर एस आर.रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के माध्यम से कहीं से भी उपयोग कर सकते हैं जिसका उद्देश्य विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में सिमुलेशन-आधारित प्रयोगशालाओं को प्रस्थापित करना है।












