भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में रूंगटा साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दुर्ग के रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के कला संकाय के छात्रों द्वारा 23 अगस्त 2022 को “आजादी का अमृत महोत्सव’ रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर भाषण दिया। देशभक्ति गीतों पर एकल एवं समूह नृत्य और गीत का मंचन किया। नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।












