भिलाई। राज्य में उत्पादित बेहतरीन और अनूठी सामग्रियों के एक ही स्थान पर विक्रय की उपलब्धता की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप दुर्ग जिले में सीमार्ट स्थापित हो गया है। इसका लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं के उत्पाद देखे और उनसे चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छी सामग्री बनाते हैं गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं। अब आपको अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार मिल गया है। आपको इसके अच्छे दाम भी मिलेंगे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे।












