भिलाई। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव- एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 26 जुलाई 2022 – 30 जुलाई 2022 तक गुजरात के साथ 5 दिवसीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्ग छत्तीसगढ़ का चयन किया। इस योजना के तहत 50 छात्रों को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से चुना गया। इसके लिए श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई, मानसी बट्टे, (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) माइक्रोबायोलॉजी और मनीष पनिका (बीकॉम द्वितीय वर्ष) का चयन किया गया।












