भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में जन्तु विभाग एवं एनएसएस द्वारा विश्व पृथ्वी संरक्षण दिवस एवं हरेली के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया जिसमें कटहल, नीम, करंज, जाम, आम के पौधे रोपे गये। इस अवसर पर डाॅ दीपक शर्मा सीओओ ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा है। पेड़-पौधों के बिना जीवन संभंव नहीं है। हरियाली को यथावत् बनाये रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।












