भिलाई। भारत में प्रतिदिन औसतन 28 युवा आत्महत्या कर लेते हैं. 2019 से अब तक इस संख्या में 25 फीसदी तक की वृद्धि हुई है. भारत में ऐसे मामले दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े हैं. इसका प्रमुख कारण है. स्ट्रेस आपके दिल का दुश्मन है और इसे दूर करने के तमाम आसान उपाय आपको दिल को और भी ज्यादा बीमार बना देते हैं. उक्त बातें सीटीवीएस सर्जन डॉ सुरप्रीत चोपड़ा ने आज कहीं. वे “सुइसाइड प्रिवेंशन डे” पर एमजे कालेज में आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित कर रही थीं.












