भिलाई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर की मेडिकल ऑफिसर डॉ जेबी मेश्राम ने दावा किया है कि Life Style Modification और ‘ॐ’ के उच्चारण से PCOD की समस्या ठीक हो सकती है. उन्होंने बताया कि एम्स में 80 महिलाओं पर इसका प्रयोग किया गया जिसके बेहद सकारात्मक नतीजे आए हैं. ये महिलाएं बिना दवा के ठीक हो गईं. डॉ मेश्राम यहां स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर पर आमंत्रित व्याख्यान दे रही थीं.












