क्या कोई रत्न ऐसा हो सकता है जो लैंगिक विभेद करता हो? वह जिस स्त्री के पास रहे वह तो शक्तिशाली हो जाए पर यदि किसी पुरुष के पास जाए तो उसका सर्वनाश कर दे? एक ऐसा ही रत्न इतिहास में बहुत मशहूर हुआ है. गोलकुण्डा की खदानों से निकला एक हीरा लैंगिक विभेद के लिए मशहूर रहा है. इसे हम कोहीनूर के नाम से जानते हैं. इस हीरे का यह नामकरण मुगल शासकों ने किया था. भारत में यह हीरा अनेक शासकों के तख्तापलट का कारण रहा है. पर जब यही हीरा ब्रिटेन की महारानी के मुकुट में जड़ा गया तो उसका राजपाट पूरी दुनिया में फैल गया.












