भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने आज शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों का जोशीला सत्कार किया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति जीवन भर कुछ न कुछ सीखता रहता है। शिक्षक बच्चों से और बच्चे शिक्षक से सीखते हैं। दुनिया में मां से बढ़कर कोई गुरू नहीं होता। वह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।












