भिलाई। एमजे कॉलेज में आज रंगमंच गतिविधियों के तहत म्यूजिक क्लब का उद्घाटन किया गया. अंचल के ख्यातिनाम गायक एवं 3-एम के संयोजक ज्ञान चतुर्वेदी ने सुमधुर गायन से क्लब की गतिविधियों का आगाज किया. उन्होंने कहा कि संगीत तनाव को कम कर ऊर्जा को बढ़ाता है और स्मरण शक्ति में भी वृद्धि करता है. उन्होंने गायन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सदस्यों को इस विधा की शिक्षा देने का प्रस्ताव भी दिया.












