भिलाई। पिछले कुछ दशकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तो बढ़ी है पर सोशल मीडिया ने मिथकों के एक नये संसार की भी रचना कर डाली है. इन्हीं में से एक है डिटॉक्स. लिवर डिटॉक्स के नाम पर तरह-तरह के रसों और मिश्रणों की रेसिपी परोसी जा रही है जिसके बारे में यह कहना मुश्किल है कि वो कोई लाभ पहुंचाती भी हैं. लिवर की बीमारियां चुपचाप आगे बढ़ती हैं और अकसर इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है. इसलिए कुछ जांचें जरूरी हो जाती हैं.












