दुर्ग। जस डे-केयर हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक्स शहर का पहला डे-केयर सेन्टर होगा. यह शहर का सबसे सस्ता अस्पताल होगा जहां 250 रुपए में दिन भर के लिए एसी रूम मिल जाएगा. यहां न केवल विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं होंगी बल्कि ऐसी सर्जरी भी होगी जिसमें मरीज को अस्पताल में ज्यादा देर तक रुकना न पड़े. विभिन्न प्रकार की जांचों के साथ ही यहां फार्मेसी में सभी रोगियों को सभी प्रकार की औषधियों पर 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा.












