भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की अपनी संगीत मंडली मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स “3एम” ने अपनी दूसरी पारी का आगाज कर दिया है. सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर के प्रांगण में एक सितम्बर की शाम “3एम” ने संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया. इसमें 3एम के अनेक पुराने साथी तो शामिल हुए ही कुछ नए गायकों ने भी इसमें अपनी प्रस्तुतियां दीं. यह भी एक संयोग है कि 3एम के संयोजक ज्ञान चतुर्वेदी का यह जन्मदिवस भी था.












