भिलाई. स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आईक्यूएसी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला न्यायधीश सरिता दास ने पाक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला उपस्थित हुई. नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्ता पाढ़ी ने कहा कि आज लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना जरुरी है तथा जो कानूनी संरक्षण उन्हें दिये गये है उसका सही उपयोग कर अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय को रोक सकती है.












