दुर्ग। शासकीय डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेड क्राॅस के तत्वाधान में स्त्री रोग पोलिसिस्टिक ओवरी डिसीज पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एम्स रायपुर की जूनियर मेडिकल आॅफिसर डाॅ. जी.वी. मेश्राम ने बताया कि इस बीमारी में गलात खान पान के कारण अंडाशय में गांठे बनने लगती हैं। बड़े स्तर पर हाॅर्मोनल बदलाव होने लगता है। समय रहते इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है।












