भिलाई। उद्योग, सरकार, मीडिया और उच्च शिक्षा के बीच तालमेल बनाकर महाविद्यालय का विकास करने, विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) ने मंथन किया. आईक्यूएसी प्रभारी डॉ शिवानी शर्मा ने महाविद्यालय में गठित विविध समितियों व सेल की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा में नवाचार लाने के साथ ही शैक्षणिक भ्रमण, शोध, पेटेंट व कापीराईट के लिये विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाता है.












