रायपुर. छत्तीसगढ़ की 27 हजार 200 किलोमीटर सड़कें गायब हो गई हैं. इन सड़कों को बनाने पर पूर्व की भाजपा सरकार ने 81 हजार 600 करोड़ रुपए खर्च किये थे. कांग्रेस का आरोप है कि इन सड़कों को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कागज पर बनवाया था. कांग्रेस ने यह आरोप तब लगाया जब पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में 60 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई थीं. कांग्रेस ने पलटवार किया कि प्रदेश में केवल 32 हजार 800 किलोमीटर सड़कें हैं. बाकी सड़कें कागज पर ही बनी होंगी.












