रायगढ़. फुट मसाज देने के बहाने एक झोलाछाप ने महिला से छेड़खानी कर दी. महिला को पैरों में दर्द रहता था. झोलाछाप कोई जादुई तेल लेकर आया था. उसका दावा था कि तेल लगाते ही महिला के पैरों का दर्द जाता रहेगा. उसने तेल स्वयं लगाने की पेशकश की जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद वह महिला को इधर-उधर गलत ढंग से छूने लगा. शिकायत पर पुलिस ने फर्जी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.












