भिलाई। सूर्य विहार रेसिडेंट स्मृति नगर भिलाई में मुक्त कंठ साहित्य समिति द्वारा स्व. डॉ. श्रीमती शीला शर्मा की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि राकेश नागदेव चेयरमैन सूर्य विहार प्रेसिडेंट स्मृति नगर भिलाई थे. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गोविंद पाल एवं विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठ साहित्यकार कवित्री संतोष झांजी एवं विद्या गुप्ता उपस्थित थी.
आलेख प्रस्तुतीकरण डॉक्टर सुचित्रा शर्मा व्याख्याता साइंस कॉलेज दुर्ग द्वारा किया गया.












