भिलाई. निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत थर्ड जेंडर समुदाय के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज हुआ। जिसमें समुदाय ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने कहा कि यह एक अच्छा स्वास्थ्य शिविर है जिसमें हर प्रकार की सुविधा मौजूद है, तुरंत टेस्ट होने के साथ ही रिपोर्ट भी समय पर मिल जाती है और बीमारियों के कारणों का पता चलता है तथा दवाइयां भी ऑन द स्पॉट मिलती हैं।












