ध्यान योग का मनुष्य जीवन में बड़ा महत्व है. ध्यान योग से व्यक्ति अपने चित्त को शांत कर सकता है. चित्त शांत होगा तो अच्छी-बुरी सभी घटनाओं को वह तटस्थ भाव से देख सकेगा. मानव मन के पांच विकार – काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार पर इससे प्रभावी रोक लगाई जा सकती है. इसके साथ ही पवित्रता, शांति, शक्ति, प्यार, खुशी, ज्ञान और गंभीरता जैसे आत्मा के सात गुणों को उभारा भी जा सकता है. घृणा की राजनीति के एक दशक बाद इसकी जरूरत बड़ी शिद्दत के साथ महसूस की जा रही थी. इसकी शुरुआत राष्ट्रपति भवन से हो चुकी है.












